Darbhanga News: प्रसाद में मृत सांप को देख मचा हड़कंप
दरभंगा, सितम्बर 7 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के मझियाम नैनाघाट गांव में रविवार की सुबह जन्माष्टमी के प्रसाद में मृत एक बित्ते के मृत सांप के बच्चे पर नजर पड़ने से परिवार में हड़कंप मच गया। मृत संपोले पर नजर पड़ने के बाद प्रसाद खाने वाले चार बच्चों में दहशत फैल गयी। वे बार-बार उल्टी करने लगे। अफरातफरी के बीच बच्चों को डीएमसीएच के शिशु रोग विभाग में पहुंचाया गया। वहां इमरजेंसी में चेकअप करने के बाद चिकित्सकों ने बच्चों की हालत स्थिर करार दिया। परिजनों ने बताया कि घर के बगल में जन्माष्टमी पूजनोत्सव हुआ है। वहीं से जितेंद्र मंडल के परिवार के लोग शनिवार रात प्रसाद लेकर आए थे। सुबह में बच्चों ने प्रसाद खाया। थोड़ी देर बाद हिमांशु कुमार(08) प्रसाद की कटोरी में पड़ा एक बित्ते के मृत सांप को अपनी मां को दिखाने के लिए पहुंचा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.