दरभंगा, नवम्बर 19 -- Darbhanga News: लहेरियासराय । केवटी थाना के प्रशिक्षु दारोगा के खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने को लेकर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने महिला थाना को दिए आवेदन में बताया है कि प्रशिक्षु दारोगा नीतीश कुमार जिस वक्त कमतौल थाना में पदस्थापित थे उस वक्त गश्ती के दौरान परिचय हुआ था। मामला मार्च 2026 में कमतौल थाना में पदस्थापन के दौरान है। लगभग नौ महीने तक दारोगा युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे। वे शादी करने का प्रलोभन दे रहे थे। उन्होंने युवती से प्यार का इजहार किया था। वहीं शादी करने का आश्वासन दिया था। वहां से स्थानांतरण होने के बाद दरोगा नीतीश कुमार ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि दरोगा का इसी माह मंगनी होने...