Darbhanga News: प्रथम अस्पताल ने लगाया मुफ्त स्वास्थ्य शिविर
दरभंगा, अक्टूबर 11 -- Darbhanga News: बिरौल। कुशेश्वरस्थान प्रखंड के धबोलिया में नगर पंचायत पार्षद अध्यक्ष गौतम प्रसाद सिंह के आवास पर शनिवार को प्रथम हॉस्पिटल, सुपौल बाजार की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया गया और नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा, निदेशक डॉ. फैजुल हसन व डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि ग्रामीणों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना उद्देश्य है। अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.