दरभंगा, नवम्बर 3 -- Darbhanga News: दरभंगा। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पोस्टर प्रस्तुति श्रेणी में लनामिवि के पीजी बॉटनी विभाग की शोधार्थी काजल कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र प्रसाद, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सबिता वर्मा सहित विभाग के शोधार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शोधार्थी काजल कुमारी एवं उनके शोध निर्देशक डॉ. अंकित कुमार सिंह को बधाई दी है। सिंहवाड़ा:बीडीओ ने विद्यालय का लिया जायगासिंहवाड़ा। हरिहरपुर पश्चिमी पंचायत के बहुआरा स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय का बीडीओ विक्रम भास्कर ने सोमवार को जायजा लिया। परिसर में तीन नवंबर को होने वाले सहयोग शिविर की तैयारी के संबंध में कर्मियों से बात की। इस दौरान पंचायत की मुखिया जरीना खातून ...