Darbhanga News: पोस्टमार्टम परिसर में दो पक्ष आमने-सामने
दरभंगा, अक्टूबर 8 -- Darbhanga News: दरभंगा। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में बुधवार को दो पक्षों के आमने-सामने हो जाने पर वहां करीब डेढ़ घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा। बहादुरपुर के चौकीदार मनीष पासवान और फॉरेंसिक मेडिसिन कर्मी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान परिसर में अफरा तफरी मची रही। हुआ यूं कि दो दिनों पहले बहादुरपुर थाना क्षेत्र के राय साहेब पोखर से हायाघाट के पौराम निवासी अरविंद मंडल का शव बरामद किया गया था।
घटना का कारण पुरुष परिजनों के नहीं पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव वहीं रखा गया था। इधर मृतक के भाई विजय मंडल दिल्ली से चलकर बुधवार को यहां पहुंचे। मृतक के चेहरे पर कटे का निशान दिखाकर वे दोबारा शव का पोस्टमार्टम कराने को मांग करने लगे। दोबारा पोस्टमार्टम हुए बिना वे शव ले जाने से इनकार करने लगे। उनका कहना था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.