दरभंगा, जुलाई 22 -- Darbhanga News: लहेरियासराय, एक संवाददाता। शहर के गंगासागर व दिग्घी तालाब को अतिक्रमणमुक्त करवाने को लेकर जिला प्रशासन के आदेश पर विशेष अभियान शुरू किया गया है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश के आलोक में जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से शहर के मध्य स्थित गंगासागर एवं दिग्घी पोखर को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए करवाई शुरू कर दी गयी है। गंगासागर पोखर के लिए नगर प्रबंधक रवि अमर नाथ, कृषि समन्वयक राम बाबू सहनी तथा जोन प्रभारी राकेश राम को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं, दिग्घी पोखर के लिए सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी शांति रमण, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार तथा जोन प्रभारी मुन्ना राम को लगाया गया है। निगम प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक दोनों पोखरों को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त किए जाने तक अभियान लगातार च...