Darbhanga News: पेशेवर शिक्षा में बड़ा बदलाव : डॉ. मिश्रा
दरभंगा, सितम्बर 11 -- Darbhanga News: दरभंगा। बेला स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (आईबीएम) में एमबीए, बीबीए एवं बीसीए के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम शुरू हुआ। एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ट्रेनिंग एंड एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ. बीके मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि पेशेवर शिक्षा में बड़ा बदलाव आया है। वैश्विक परिवर्तन के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करना जरूरी है। निदेशक प्रो. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करेंगे। कार्यक्रम का समापन 16 सितंबर को होगा। 18 सितंबर से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। कार्यक्रम में शिक्षक व छात्र-छात्राएं थेे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.