दरभंगा, नवम्बर 11 -- Darbhanga News: दरभंगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत जिले के कुल चार लाख 10 हजार 652 पेंशनधारियों के बैंक खातों में 45 करोड़ 17 लाख 17 हजार 200 रुपये की पेंशन राशि अंतरित की गई। पेंशन की राशि खाते में प्राप्त होने से लाभुकों ने हर्ष का व्यक्त किया। इस अवसर पर एनआईसी में उपस्थित डीएम कौशल कुमार ने जिले के सभी पेंशनधारियों को शुभकामनाएं दीं। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभ से अब तक वंचित पात्र व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Chapra News: छठ पर्व व महंगाई के दौर में चार लाख पेंशनधारियों को मिला सम्बल मौके पर डीडीसी स्वप्निल, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई अनिमेश चंद्र...