Darbhanga News: पीजी गृह विज्ञान विभाग में स्तनपान के महत्व पर चर्चा
दरभंगा, अगस्त 7 -- Darbhanga News: दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग में गुरुवार को स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्षता करते हुए कुलसचिव सह विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या रानी हंसदा ने कहा कि मां का दूध नवजात शिशु के संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास की आधारशिला है। जन्म के पश्चात पहले छह माह तक केवल स्तनपान ही शिशु को सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है और उसे विभिन्न संक्रमणों से बचाता है। प्रत्येक मां को इस ओर जागरूक होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में यूपी कॉलेज, पूसा की डॉ. प्रियंका कुमारी ने इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर नवनामांकित छात्राओं के लिए प्रेरण सत्र का आयोजन भी किया गया। संचालन डॉ. प्रगति एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्राची मरवाहा ने किया。 यह भी पढ़ें- विश्व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.