Darbhanga News: पीएसएस निर्माण के 50 रेल पोल चोरी
दरभंगा, जुलाई 22 -- Darbhanga News: जाले, एक संवाददाता। निर्माणाधीन राढ़ी स्थित पावर सब स्टेशन के हाईटेंशन लाइन तैयार करने के लिए लाए गए 90 रेल पोल में से 50 रेल पोल को अज्ञात चोर चुरा ले गए। इसको लेकर पॉलिकैव इंडिया लिमिटेड कंपनी के सुपरवाइजर किशनगंज जिला के गंधर्वड़ागा गांव एवं थाना निवासी स्व. केदारनाथ झा के पुत्र राधे श्याम झा ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर में कहा गया है कि राढ़ी गांव में पावर सब स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए 33 केवी का लाइन बनाने के लिए राढ़ी मेन रोड स्थित मुर्गा फार्म के पास 6 मार्च को 90 रेल पोल रखा गया था, उसमें से 14 और 15 मई को 40 रेल पोल कार्यस्थल पर ले जाया गया। इसके बाद वे 18 मई को वहां पर गए तो 50 रेल पोल गायब था। उन्होंने खुद और अपनी टीम के साथ इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.