दरभंगा, अगस्त 5 -- Darbhanga News: केवटी। केवटी थाना पुलिस ने बुधवार को विशेष कार्रवाई के दौरान पीएचसी केवटी के सामने से एक युवक को देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के मांगरथू निवासी मनीष कुमार महतो (पिता- चूल्हाय महतो) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: माता-पिता को प्रताड़ित करनेवाला देसी कट्टा संग धराया यह भी पढ़ें- तराई पश्चिम के जंगल में फायरिंग करता युवक पकड़ा, जेल भेजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...