दरभंगा, नवम्बर 7 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को राज्य की समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरण, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत सहायता राशि एवं सहायक उपकरणों का वितरण तथा लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री ने नवनियुक्त कर्मियों से पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के वृद्धजनों, महिलाओं, बच्चों एवं अन्य जरूरतमंद वर्गों की सेवा केवल एक प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण कार्य है। मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सावधि ...