दरभंगा, जुलाई 7 -- Darbhanga News: दरभंगा। मिथिला लेखक मंच के तत्वावधान में सोमवार को जीवनशैली आ स्वास्थ्य विषयक परिचर्चा हुई। मुख्य वक्ता वैद्य गणपति झा ने कहा कि आयुर्वेद जीवन जीने की कला है। उन्होंने रात में जल्दी सोने और सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जगने के फायदे बताए। परिचर्चा की अध्यक्षता डॉ. विद्यानाथ झा ने की, जबकि संचालन चन्द्रेश ने किया। प्रो. उदय शंकर मिश्र ने प्रश्नोत्तरी सत्र का संयोजन किया। मौके पर डॉ. उषा चौधरी, डॉ. योगानंद झा, कृष्णानंद, सूबेदार नंद किशोर साहू, राधेश्याम पोद्दार, प्रतिभा स्मृति, प्रो. संजीत सरस, नारायण जी चौधरी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...