Darbhanga News: पत्नी की मौत मामले में जेल में बंद जाले बीडीओ को मिली जमानत
दरभंगा, नवम्बर 4 -- Darbhanga News: मुजफ्फरपुर। दरभंगा के जाले प्रखंड के निलंबित बीडीओ मनोज कुमार को जिला व अपर सत्र न्यायाधीश-20 के कोर्ट से मंगलवार को जमानत मिल गई है। पत्नी अमृता कुमारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आठ जुलाई को मिठनपुरा थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के बाद मिठनपुरा पुलिस ने उनके विरुद्ध पांच अक्तूबर को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। इससे पहले एसीजेएम-आठ के कोर्ट ने आरोपित निलंबित बीडीओ की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद उनकी ओर से प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने इस अर्जी को सुनवाई के लिए जिला व अपर सत्र न्यायाधीश-20 के कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया था। पिछले तीन जुलाई को मिठनपुरा थाने के कन्हौली मोहल्ले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.