Darbhanga News: पंचायत सरकार भवन के निर्माण में तेजी लाएं अधिकारी : आयुक्त
दरभंगा, अगस्त 22 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के अधिकारियों के साथ पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक हुई। आयुक्त ने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। जहां भवन निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां जल्द से जल्द प्रारंभ करवाने का निर्देश दिया। आयुक्त ने सभी जिला पंचायती राज पदाधिकारियों को पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत सरकार भवनों के लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। कन्या विवाह मंडप एवं मुक्ति धाम निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि इन योजनाओं के तहत स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.