दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: दरभंगा,नगर प्रतिनिधि। डीएमसीएच न्यू सर्जरी ब्लाक की छठी मंजिल से बिजली वायरिंग काटकर वहां से फरार होने के दौरान तीन उचक्के सुरक्षा कर्मियों के हत्थे चढ़ गए। उचक्कों के पास से बिजली तार से भरा एक बैग भी बरामद हुआ। कर्मियों ने उनकी जमकर धुनाई करने के बाद उन्हें बेंता पुलिस के हवाले कर दिया है। सर्जरी ब्लाक का रख-रखाव संभाल रहे बीएमएसआईसीएल कर्मी मंजय कुमार व अब्दुल गनी ने बताया कि वायरिंग तार को उच्चके 17 जुलाई से लगातार उड़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अबतक तीन लाख से अधिक मूल्य के तार की चोरी हो चुकी है। सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखने पर तीन संदिग्ध नजर आएं। उन्होंने बताया कि उनमें से एक उचक्का बुधवार को एक बैग में तार लेकर जाता नजर आया। पीछा कर उसे पकड़ा गया। उसे बचाने दो अन्य उचक्के वहां पहुंच गए। शोर-शर...