Darbhanga News: नो पार्किंग जोन में खड़ी सात बाइकें की पुलिस के हवाले
दरभंगा, जुलाई 8 -- Darbhanga News: बिरौल, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय के मुख्य गेट के अगल-बगल बाइक खड़ी करने वाले चालकों पर बुधवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। एसडीओ शशांक राज ने निरीक्षण के दौरान नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ी सात बाइकों को जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि कई चालक रोजाना अनुमंडल के मुख्य गेट के अगल-बगल अपनी बाइक खड़ी कर घंटों लापता रहते थे। इससे अनुमंडल के अधिकारी, अन्य विभागों के कर्मी और जिला मुख्यालय से आने वाले अधिकारियों को गाड़ी पार्किंग करने में काफी कठिनाई हो रही थी। कई बार अधिकारी अपने वाहन लगाने के लिए जगह नहीं मिलने के कारण चालक बाहन लेकर वापस लौट जाते थे। एसडीओ ने कहा सरकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर अवैध पार्किंग से आने-जाने वाले लोगों और आपात सेवाओं को परेशानी होती है। नियम तोड़ने वालों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.