दरभंगा, नवम्बर 19 -- Darbhanga News: दरभंगा। आगामी 24 नवंबर को प्रस्तावित 'सुशासन दिवस-नीतीश संवाद' कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गयी हैं। इसे लेकर जदयू विधायक सह जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल के नेतृत्व में बुधवार को विभिन्न प्रखंडों में बैठक हुई। विधायक श्री मंडल ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी, कुशेश्वरस्थान पश्चिमी, बिरौल, गौड़ाबौराम, किरतपुर एवं घनश्यामपुर प्रखंडों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान विधायक श्री मंडल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय, संगठनात्मक एकजुटता एवं पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने में जुट जाएं। बैठक में प्रभारी संगीता ठाकुर, कन्हैया शाह, संजीव झा, भागीरथ पासवान, प्रखंड अध्यक्ष राजेश राय, राजकुमार ...