दरभंगा, सितम्बर 9 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच में परिजनों को बरगलाकर उनसे मोटी राशि ऐंठ मानक पर खरे नहीं उतरने वाले निजी जांच केंद्रों में मरीजों की जांच कराने वाले बिचौलियों के मंसूबे पर पानी फेरने के लिए निशचेतना विभाग प्रशासन ने कमर कस ली है। विभागाध्यक्ष डॉ. हरी दामोदर सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि डीएमसीएच की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मरीजों का ऑपरेशन किया जायेगा। डॉ. सिंह की ओर से ये कदम उठाये जाने से बिचौलियों के माध्यम से अपना धंधा चलाने वाले निजी जांच घरों के संचालकों के मंसूबे पर लगाम लगेगा। विभागाध्यक्ष ने दो टूक कहा है कि मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले निजी जांच घरों की रिपोर्ट के आधार पर मरीजों का ऑपरेशन खतरे से खाली नहीं है। अस्पताल में सभी जांच की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है। डीएमसीएच से जारी की गयी पैथो...