दरभंगा, अक्टूबर 5 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व वार्ड पार्षद मो. शिवगतुल्लाह उर्फ डब्बू खान निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे। वे छह अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा की। डब्बू खान ने कहा कि वे छात्रों और शिक्षकों की आवाज बनकर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई वर्षों तक वार्ड पार्षद पद पर रहते हुए हम लोगों ने दरभंगा के नागरिकों की सेवा की है। बीते चार वर्षों से मेरी पत्नी अंजुम आरा दरभंगा नगर निगम की महापौर हैं। इन चार वर्षों में दरभंगा कितना विकसित हुआ है, यह सभी के सामने है। उन्होंने कहा दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय क्षेत्र से उनका पुराना संबंध है। यह भी पढ़ें- मदन मोहन झा के खिलाफ लालू ने कुमर ...