दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: दरभंगा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के माध्यम से आठ अगस्त को रामनगर सरकारी आईटीआई के परिसर में नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक ने बताया कि इस नियोजन मेला में स्थानीय नियोजकों को मिलाकर कुल 25 नियोजकों के आने की संभावना है। और कुल 3000 से अधिक रिक्तियां दी जाएगी। आवेदकों को निर्देश दिया गया है कि आवेदन करने से पूर्व वे अपना निबंधन जरूर करा लें। आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से ही प्रारंभ है, जिसकी अंतिम तिथि आठ अगस्त के अपराह्न दो बजे तक निर्धारित है। यह भी पढ़ें- गांधी कॉलेज परिसर में 12 अगस्त को होगा मेगा रोजगार मेला का आयोजन यह भी पढ़ें- नियोजन मेले में 500 अभ्यर्थियों का चयन

हिंदी हिन्दुस्त...