Darbhanga News: नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन
दरभंगा, सितम्बर 10 -- Darbhanga News: दरभंगा। एमएलएसएम कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. शंभू कुमार यादव की अध्यक्षता में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. यादव ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस और विद्यार्थियों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर का संयोजन डॉ. प्रफुल्ल चंद्र ने किया। शिविर में बीपी, शुगर, वजन की जांच के साथ-साथ मौसमी बीमारियों से बचाव और उचित खान-पान को लेकर भी विशेषज्ञों ने चिकित्सीय परामर्श दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.