Darbhanga News: नशे में धुत्त दरोगा का वीडियो वायरल
दरभंगा, अक्टूबर 22 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। फेकला थाना क्षेत्र के छपराघाट गांव में शराब के नशे में धुत्त दारोगा का दुकानदारों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। 'हिन्दुस्तान' इसकी पुष्टि नहीं करता था। घटना के बाद ग्रामीणों ने दारोगा को बंधक बना लिया। ग्रामीणों के अनुसार फेकला थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह शराब के नशे में मेले में पहुंचे। वहां दुकान लगा रहे दुकानदारों और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि सब इंस्पेक्टर रंजीत सिंह पूरी तरह नशे की हालत में थे। उनकी इस हरकत से मेला में अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह को एक कमरे में बंधक बना लिया था।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.