दरभंगा, अक्टूबर 13 -- Darbhanga News: दरभंगा/बिरौल/। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को जिले में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की गयी। पूजा स्थलों पर दिन व रात की आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। संध्या के समय दीप जलाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं व कन्याओं ने भाग लिया और माता के जयकारे लगाए। बिरौल के शिवनगर घाट में चार धाम थीम पर बना भव्य पंडाल आकर्षण का केंद्र बना है, जहां सबसे अधिक भीड़ जुट रही है। इसके अलावा पोखराम, तरवारा, बंदा चौक स्थित पूजा स्थल पर भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुपौल बाजार के रामनगर, हाटगाछी तथा ग्रामीण क्षेत्र के उछटी, बलिया, भवानीपुर, कमलपुर, पड़री, इटवा शिवनगर बलहा, लदहो, पटनिया व भिखनौली घाट सहित सभी 34 पूजा स्थलों पर आरती व पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यह भी पढ़ें- Bo...