दरभंगा, सितम्बर 3 -- Darbhanga News: गौड़ाबौराम। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, किरतपुर की ओर से सत्र 2026-30 के नव नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं पूर्व कुलसचिव प्रो. मुस्तफा कमाल अंसारी के स्वागत के साथ हुआ। प्रधानाचार्य ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है। व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता तथा व्यावहारिक ज्ञान भी समान रूप से आवश्यक हैं। इस अवसर पर डॉ. चंदा कुमारी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. निक्की कुमारी, डॉ. शशि भास्कर, डॉ. पंकज कुमार. डॉ. अनामिका सुमन, डॉ. यास्मीन शमीम, डॉ. तमीम, लिपिक विमलेश कुमार झा एवं अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...