Darbhanga News: नवगठित नगर निकायों के परिधीय क्षेत्रों को करें चिन्हित
दरभंगा, अक्टूबर 22 -- भूमि वर्गीकरण में एकरूपता पर जोर Darbhanga News: दरभंगा। जिला निबंधन पदाधिकारी सह जिला मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक बुधवार को हुई। इसमें मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग (निबंधन), बिहार के निर्देशों के आलोक में राज्यभर में भूमि के समान वर्गीकरण लागू करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में भूमि के वर्गीकरण में एकरूपता सुनिश्चित करने तथा निबंधन कार्य को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। नवगठित नगर निकायों के परिधीय क्षेत्रों (पेरिफेरल एरिया) को चिह्नित करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया, ताकि संबंधित क्षेत्रों का उचित निर्धारण करते हुए भूमि के वर्गीकरण की प्रक्रिया को प्रभावी एवं व्यवस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.