Darbhanga News: नर्सिंग-फार्मेसी परीक्षा आज से 10 तक
दरभंगा, नवम्बर 25 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। नर्सिंग और फार्मेसी की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना की ओर से 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाली नर्सिंग एवं फार्मेसी की विभिन्न परीक्षाओं को लेकर दरभंगा के तीन परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। परीक्षा दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक होगी। जिला दंडाधिकारी कौशल कुमार के आदेश पर सदर एसडीओ कुमार गौरव ने यह आदेश जारी किया है। इसका उद्देश्य परीक्षा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराना है। परीक्षा के लिए एमएल एकेडमी ब्लॉक-बी, वीआईपी रोड लहेरियासराय, बीकेडी बालक हाईस्कूल (जिला स्कूल), दरभंगा और प्लस टू एमएआरएम महिला हाईस्कूल, लालबाग को केंद्र बनाया गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.