Darbhanga News: नन्द उत्सव व मटकी फोड़ देखने को उमड़ी भीड़
दरभंगा, सितम्बर 6 -- Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। शहर के शुभंकरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दूसरे दिन नन्द उत्सव व मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर शहर व राज्य के विभिन्न स्थानों से 30 हजार से भी अधिक लोग पहुंचे। सुबह 4:30 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत मंगला आरती से हुई। रात एक बजे कार्यक्रमों का समापन हुआ। भगवान श्री श्री राधा शायमसुंदर और बलदेव जी का विशेष वस्त्रों और आभूषणों से श्रृंगार हुआ। भगवान के वस्त्रों को विभिन्न जड़ी व कढ़ाई कला से सजाया गया था। कोलाकता से आये विशेष फूलों से मंदिर की भव्य सजावट की गयी थी। भक्तों के लिए पंडाल को आकर्षक तरीके से और विभिन्न लाइटों से सजाया गया था। 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में व्रत प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.