Darbhanga News: नदी में मिला युवक का सड़ा-गला शव
दरभंगा, जुलाई 4 -- Darbhanga News: दरभंगा। कुशेश्वरस्थान के नदी थाना क्षेत्र में पकरिया गांव के पास कमला बलान नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। सड़े-गले शव की पहचान नहीं हुई है और उम्र का निर्धारण भी नहीं हुआ। डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पहचान के लिए विभिन्न थानों के साथ सोशल मीडिया पर मृत की तस्वीर पुलिस ने जारी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.