Darbhanga News: नदी के कटाव से सिकुड़ रही खेती का रकबा
दरभंगा, अगस्त 10 -- Darbhanga News: घनश्यामपुर/कुशेश्वरस्थान पूर्वी, हिटी। कोसी तथा कमला बलान नदी के कछार में बसे घनश्यामपुर, किरतपुर व कुशेश्वरस्थान प्रखंड के किसानों के लिए नदी का कटाव एक अभिशाप बन गया है। नदी में आने वाली बाढ़ से साल दर साल कटाव होने से खेती का रकबा सिकुड़ता जा रहा है। नदी की धारा बदलने से ऊपजाऊ खेत गहरे खाई तथा मोईन में तब्दील हो रहे हैं। ऊपजाऊ खेतों में बालू जमा हो जाने से दर्जनों किसान दिहाड़ी मजदूर में तब्दील हो गये हैं। मधुबनी तथा दरभंगा जिले की बहुत बड़ी आबादी कोसी तथा कमला बलान नदी के कछार में बसी है। इन क्षेत्रों में बसे गांव की बहुत बड़ी आबादी का गुजर-बसर करने का मुख्य पेशा पुश्तैनी खेती का रहा है। बाऊर गांव के बुजुर्ग फूलेश्वर मंडल, कुमरौल के पूर्व सरपंच नागेंद्र ईश्वर, राजद के बुजुर्ग नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.