Darbhanga News: नदी किनारे बेहोश मिले युवक की मौत
दरभंगा, सितम्बर 10 -- Darbhanga News: दरभंगा । लहेरियासराय थाना क्षेत्र के किलाघाट में बागमती नदी किनारे घाट की सीढ़ी पर बेहोश मिले युवक की इलाज के दौरान मंगलवार देर रात डीएमसीएच में मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भगवान दास मोहल्ला निवासी गणेश प्रसाद गुप्ता के पुत्र प्रिंस राज (24) के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार बीकॉम करने के बाद वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बताया जाता है कि सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने बागमती नदी किनारे से बेहोश प्रिंस को डीएमसीएच में भर्ती कराया था। परिजनों को पुलिस के माध्यम से इसकी जानकारी मिली थी। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: किलाघाट में पोखर में डूबने से पांचवीं कक्षा के छात्र की मौत बेंता थाना की पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.