दरभंगा, जुलाई 14 -- Darbhanga News: दरभंगा। विहिप, दरभंगा नगर की बैठक नगर मंत्री धर्म कुमार की अध्यक्षता व जिला मंत्री रिंकू के संचालन में हुई। जिला मंत्री ने कहा कि नगर स्तर पर संगठन का विस्तार होगा। दरभंगा नगर अध्यक्ष का पद रिक्त है। मुख्य अतिथि प्रांत सेवा सह प्रमुख एवं दरभंगा विभाग के पालक अभय मिश्रा के मार्गदर्शन में पौधरोपण किया गया। संघ के जिला कार्यवाह तरुण द्वारा लगाए गए पौधे का नाम 'अनुशासन' रखा गया। बैठक में विभाग सह संयोजिका श्वेता मिश्रा, विभाग सह संयोजक अविनाश, जिला सह संयोजक गौतम कुमार, सोनू कुमार, तुषार कुमार, अभिषेक कुमार, प्रशांत कुमार, नितिन कुमार, कुणाल कुमार, पंकज कुमार, बजरंगी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...