दरभंगा, सितम्बर 23 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निकायों के क्षेत्र विस्तार से संबंधित विषयों को लेकर बैठक हुई, जिसमें जिले के विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों के विस्तार एवं उससे संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: इसी माह तैयार हो जाएगा मुजफ्फरपुर का मास्टर प्लानबैठक का मुख्य उद्देश्य डीएम ने नगर निकाय क्षेत्रों के विस्तार से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नगर निकाय क्षेत्र के विस्तार के लिए संबंधित क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्...