दरभंगा, जुलाई 10 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। बहादुरपुर प्रखंड परिसर स्थित जनप्रतिनिधि भवन में प्रखंड प्रमुख रूबी राज की अध्यक्षता में नवपदस्थापित बीडीओ आनंद कुमार विभूति का भव्य स्वागत किया गया। वहीं, बहादुरपुर के निवर्तमान बीडीओ अश्विनी कुमार व सीओ निश्चल प्रेम को विदाई दी गई। मौके पर उप प्रमुख मनोज सिंह, समाजसेवी एवं शिक्षक राजेश सहनी, मछुआ समिति के मंत्री धर्मेंद्र सहनी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष श्याम नंदन यादव, पिररी मुखिया नागेश्वर पासवान, कुशोथर मुखिया बसंत कुमार झा, अंदामा मुखिया अजीत कुमार चौपाल आदि थे। यह भी पढ़ें- नवागत बीईओ से मिला प्रतिनिधिमंडल, पूर्व बीईओ को दी विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...