दरभंगा, अक्टूबर 10 -- Darbhanga News: दरभंगा। शहर के लक्ष्मीसागर धर्मपुर दुर्गा मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं को दुर्गा मंदिर के पंडाल के रूप में बर्फानी बाबा यानी अमरनाथ महादेव की गुफा के तर्ज पर पंडाल का दृश्य देखने को मिलेगा। धर्मपुर पूजा समिति के सचिव विजय यादव ने बताया कि अन्य प्रदेशों के तकनीकी कारीगरों की ओर से बर्फानी बाबा की गुफा का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। इस बार श्रद्धालुओं को अमरनाथ गुफा का दृश्य देखने को मिलेगा। सचिव श्री विजय ने बताया कि धर्मपुर दुर्गा मंदिर में दुर्गा माता की आराधना वर्ष 1971 से लगातार होती आ रही है। हर बार इस मंदिर के पंडाल की सजावट अलग तरीके से की जा रही है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: शंकर चौक पर 65 फीट ऊंचा गुंबदनुमा पंडाल हो रहा तैयार सचिव ने बताया कि शहर के प्रसिद्ध मूर्तिकार छोटू पंडित मां द...