Darbhanga News: दो लोगों को गोली से घायल करने वाला अपराधी धराया
दरभंगा, अगस्त 5 -- Darbhanga News: लहेरियासराय, संवाद सूत्र। एनएच 27 पर 28 जुलाई की रात फायरिंग कर दो लोगों को घायल करने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। घटना में शामिल दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रामपुरा का रहने वाला ऋषिकेश कुमार व कमतौल थाना क्षेत्र के मगरथु गांव का रहने वाला मनीष कुमार महतो है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सदर एसडीपीओ वन एसके सुमन ने बताया कि 28 जुलाई की रात मब्बी थाना अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप व सिमरी थाना अंतर्गत कंसी चौक के पास एक लाल रंग के अपाचे बाइक चालक के द्वारा फायरिंग कर दो बाइक चालकों को घायल कर दिया गया था। इस मामले में मब्बी थाना व सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।
अपराधियों की गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस व टेक्निकल टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.