दरभंगा, सितम्बर 16 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। बेला-गौसाघाट सड़क पर सदर थाना क्षेत्र के बदिया पुल के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास गत सोमवार को तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं, दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सारामोहम्मद निवासी स्व. छेदी राम के पुत्र उमेश राम (48) के रूप में की गई है। घायलों में एक की पहचान चतुर देव यादव के पुत्र मनोज कुमार, जबकि दूसरे की पहचान मनीगाछी निवासी 25 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने मंगलवार को डीएमसीएच में उमेश राम के शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। उमेश राम राजमिस्त्री का काम करते थे。 यह भी पढ़ें- Nawada News: वाहन से कुचलकर बाइक ...