Darbhanga News: दो फर्जी अधिवक्ताओं को लिया हिरासत में
दरभंगा, अगस्त 4 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। लहेरियासराय थाने की पुलिस द्वारा दो फर्जी अधिवक्ताओं को हिरासत में लेने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के टावर चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अधिवक्ता का हवाला देकर परेशान कर रहे हैं। लहेरियासराय थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारियों ने पहुंचकर जांच की तो मामला सत्य पाया गया। दोनों फर्जी अधिवक्ताओं के पास फर्जी आई कार्ड मिला। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। उन्हें थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.