दरभंगा, नवम्बर 24 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। चन्द्रधारी संग्रहालय और महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की कवायद तेज हो गई है। संग्रहालय एवं पुरातत्त्व निदेशालय, बिहार के निदेशक आईएएस कृष्ण कुमार ने दोनों संग्रहालयों का निरीक्षण कर उनकी वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया। बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड एवं बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जीर्णोद्धार और आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा भी की। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रस्तावित कार्यों को सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। संग्रहालय परिसरों के सौंदर्यीकरण के साथ आगंत...