दरभंगा, अक्टूबर 27 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपतियों के नीतिगत निर्णय लेने पर लोकभवन से रोक लगा दी गई है। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में कुलपति को पत्र भेजा है। मिथिला और संस्कृत विश्वविद्यालय के साथ ही जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा, बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना तथा बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कुलपतियों के नीतिगत निर्णय लेने पर भी रोक लगा दी गई है। निकट भविष्य में इनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है। यह भी पढ़ें- छह वीसी के वित्तीय व नीतिगत निर्णय लेने पर रोकनीतिगत फैसलों पर रोक जारी पत्र में कहा गया है कि कुलपति के रूप में कार्यकाल निकट भविष्य में समा...