दरभंगा, अगस्त 22 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा-लहेरियासराय रेलखंड पर दोनार गुमटी के पास शुक्रवार की दोपहर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। देखते-देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। एंबुलेंस बुलाकर शव को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। मृतक की जेब से एक आधार कार्ड बरामद किया गया है। आधार कार्ड के अनुसार मृतक सदर थाना क्षेत्र के पांता निवासी फुलेश्वर चौपाल का पुत्र हजारी चौपाल (25) बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मृतक के नाम और पता का सत्यापन करने में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुमती बंद थी। इसी दौरान युवक ट्रैक पार कर रहा था। यह भी पढ़ें- Gaya News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या समेत कई बिंदुओं पर जांच इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

हिंदी ...