Darbhanga News: देह व्यापार की आशंका में दो महिलाएं ली गईं हिरासत में
दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के आरएस टैंक कीर्तन भवन मोहल्ले में गुरुवार की देर शाम देह व्यापार के धंधे का कथित मामला प्रकाश में आया है। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस ने छापेमारी कर दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। मौके से छह-सात युवक फरार हो गये। स्थानीय लोगों के अनुसार मोहल्ले में किराए के मकान में दो महिलाएं पिछले करीब दो महीने से रह रही थीं। लोगों को आशंका थी कि दोनों महिलाएं मकान में देह व्यापार का धंधा चला रही थीं। गुरुवार की देर शाम मकान में कई युवकों के आने-जाने पर लोगों का शक गहराया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस बीच पुलिस के आने की भनक लगते ही घर में मौजूद युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद 112 की पुलिस टीम ने घर में छापेमारी की। पुलिस दोनों महिलाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.