दरभंगा, अक्टूबर 25 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच वज्रगृह में सुरक्षित रखा गया। गत शुक्रवार को मतदान समाप्त होने के बाद विभिन्न मतदान केंद्रों से मतपेटियों को देर रात तक वज्रगृह पहुंचाने का सिलसिला जारी रहा। सभी मतपेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत वज्रगृह में सील किया गया। दरभंगा सहित प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ मतदान केंद्रों पर देर शाम तक मतदान जारी रहने के कारण मतपेटियों को वज्रगृह तक पहुंचाने में देरी हुई। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव कर्मियों ने मतपेटियों को निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमा कराया। यह भी पढ़ें- Chapra News: स्ट्रॉन्ग रूम में कैद 18 प्रत्याशियों की किस्मत 27 अक्तूबर ...