Darbhanga News: दूसरी वरीयता के मतों ने पलटी चुनाव की बाजी
दरभंगा, अक्टूबर 30 -- Darbhanga News: डॉ. संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन में राजद समर्थित प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने निवर्तमान एमएलसी व एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार को हरा दिया है। इससे जिले के राजद कार्यकर्ताओं में नई जान आती दिख रही है। करीब 60 घंटे तक चली मैराथन काउंटिंग में दूसरी वरीयता के मतों ने पूरी बाजी पलट दी। इस दौरान लगातार कयासों का बाजार गर्म रहा। पहली वरीयता के मतों पर 10वीं राउंड तक मामूली बढ़त बनाए रखने के बावजूद दूसरी वरीयता के मतों से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार चुनाव हार गए। पिछले चुनाव में सर्वेश कुमार ने निर्दलीय लड़कर काफी मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। मौजूदा चुनाव में भाजपा ने उन पर दांव लगाया। हालांकि वोटरों ने राजद के अनिल कुमार झा पर विश्वास जताकर सर्वेश कुमार को लगातार दूसरी बार एमएलसी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.