दरभंगा, सितम्बर 7 -- Darbhanga News: दरभंगा। शिवाजीनगर स्थित कालीस्थान परिसर में रविवार को मां काली दुर्गा पूजा समिति की आम सभा हुई। इसमें पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया। इसमें मुन्ना ठाकुर को अध्यक्ष, पप्पू चौधरी को उपाध्यक्ष, विकास कुमार को महासचिव, नीरज जायसवाल एवं दिलीप साह को सचिव व शिवनाथ गामी एवं गोलू गामी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। आमसभा में चरित्र महतो, पीताम्बर पूर्वे, अरुण साह, प्रमोद साह, अमित चौबे, रितेश कुमार, प्रेम राज, विनोद साह सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे। नई समिति के सदस्यों ने आगामी दुर्गापूजा को श्रद्धा, भव्यता एवं आपसी सहयोग के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: ओरिया में दुर्गा पूजा महासमिति का गठनपुस्तक विमोचन 'आओ गणिनाथ मेरे गांव में' का लोकार्पण यह भी पढ़ें- Dhan...