दरभंगा, अक्टूबर 11 -- दुर्गापूजा और उर्स के लिए यातायात व्यवस्था Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। दुर्गापूजा व उर्स पर्व को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था का परिवर्तन किया गया है। दुर्गापूजा के अवसर पर 10 से 23 अक्टूबर तक शहर में सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, उर्स पर्व के अवसर पर 13 से 16 अक्टूबर तक श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बहेड़ी की ओर से आने वाली बसों को रामनगर आईटीआई कॉलेज परिसर में पार्क करना होगा। इस ओर से आने वाले व्यावसायिक और चारपहिया वाहनों का परिचालन रामनगर आईटीआई तक सीमित रहेगा। दोपहिया और चारपहिया वाहन समाहरणालय, लहेरियासराय टावर, हजमा चौक और शोभन होते हुए एकमी से एनएच की ओर जा सकेंगे। बिरौल और बेनीपुर की ओर से आने वाली बसों एवं अन्य वाहनों के...