दरभंगा, अक्टूबर 11 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दुर्गा पूजा को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजा की तैयारियों और खरीदारी को लेकर शनिवार सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। दरभंगा और लहेरियासराय गुदरी बाजार के अलावा शहर के अन्य प्रमुख बाजारों में भी खरीदारों की चहल-पहल देखने को मिली। लोग पूजा के लिए फल, मिठाई, पूजन सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करते नजर आए। दुर्गा पूजा को लेकर घरों से लेकर मंदिरों और पूजा पंडालों तक तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों और विभिन्न पूजा पंडालों में कलश स्थापना की तैयारी पूरी कर ली गई है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूजा सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। वहीं, फल और मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों की भी...