Darbhanga News: दुकान के सामने करंट प्रवाहित खंभे में सटने से छात्र की मौत
दरभंगा, जुलाई 15 -- Darbhanga News: दरभंगा। मब्बी थाना क्षेत्र के हरपुर हाट पर मंगलवार की सुबह एक चाय-नाश्ते की दुकान के सामने बिजली के खंभे में सटने से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरपुर गांव निवासी भूटू मांझी के पुत्र सुजीत कुमार (15) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के बहनोई कमलेश कुमार मांझी ने कहा कि सुजीत सरकारी स्कूल में पढ़ता था। सुबह करीब आठ बजे सुजीत टहलते हुए घर से लगभग 500 मीटर दूर गया था। इसी दौरान वहां लोहे के खंभे में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि बल्ब जलाने के लिए खंभे में बिजली की लाइन जोड़ी गई थी जिससे उसमें करंट आ रहा था। अनजाने में सुजीत ने खंभे को पकड़ लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.