Darbhanga News: दीपों की रोशनी से रातभर जगमगाता रहा शहर
दरभंगा, नवम्बर 10 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा 'बैजू',लहेरियासराय। प्रकाश पर्व दीपावली पर मिथिला की सांस्कृतिक नगरी दरभंगा रोशनी से जगमगा उठी। शहर के गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख बाजारों और आवासीय परिसरों तक उत्सव का माहौल दिखा। घरों में मिट्टी के दीये जलाए गए तो आधुनिक रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से मकान और प्रतिष्ठान सजाए गए। परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। शाम ढलते ही शहर की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। दीपावली को लेकर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल बनी रही। कपड़े, मिठाई, पटाखे, सजावटी सामान, फूल-माला और बिजली की लड़ियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। घरों में रंगोली बनाई गई और मुख्य दरवाजों पर आकर्षक सजावट की गई। शाम होते ही लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.