दरभंगा, नवम्बर 7 -- बहेड़ी बाजार में दीपावली की खरीदारी Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। धनतेरस और दीपावली को लेकर शुक्रवार को बहेड़ी बाजार में रौनक बढ़ गई। सुबह से ही बाजार में खरीदारों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ बाजार में भीड़ बढ़ती गई। लोग त्योहार की तैयारी को लेकर मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, रंग-बिरंगी लाइटें और सजावट के सामान की खरीदारी करते नजर आए। बाजार में जगह-जगह सजी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। खासकर मिट्टी के दीये और मोमबत्ती की दुकानों पर महिलाओं की अधिक भीड़ देखी गई। वहीं, घरों और दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए लोग रंग-बिरंगी झालर और बिजली की लाइटें खरीदते दिखे। बच्चों में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह नजर आया। दीपावली को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे। दुकानदारों को त्य...